ऑपरेशन मुक्ति के अंतर्गत नशा के विरुद्ध जन जागरूकता एवं रेस्क्यू अभियान

0
159


रायबरेली : महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत ऑपरेशन मुक्ति अभियान का आयोजन विबग्योर पब्लिक इंटर कॉलेज में किया गया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में यह अभियान 21 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बाल विवाह एवं बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जनजागरूकता फैलाना तथा आवश्यकतानुसार रेस्क्यू की कार्यवाही करना है।
इसी क्रम में आज बाल विवाह एवं बाल श्रम के विरुद्ध जनजागरूकता एवं रेस्क्यू अभियान का आयोजन किया गया।
इस अवसर हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन से डिस्ट्रिक मिशन कोआर्डिनेटर शेफाली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, द्वारा आमजन को बाल विवाह एवं बाल श्रम के दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधानों एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में विद्यालय का स्टॉफ एवं बच्चे उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY