16 जुलाई को मानचित्रों को स्वीकृत/निस्तारित करने हेतु समाधान दिवस/कैंप का आयोजन

0
204


रायबरेली : आम जन मानस को सुविधा प्रदान करने के दृष्टिगत शमन मानचित्र एवं ओ०बी०पी०ए०एस० पोर्टल पर प्राप्त मानचित्रों को स्वीकृत/निस्तारित करने हेतु जिलाधिकारी/ उपाध्यक्ष रायबरेली विकास प्राधिकरण हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में 10 जुलाई 2025 को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से अपरान्ह 01ः30 बजे तक कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में आयोजित होने वाला समाधान दिवस/कैम्प का आयोजन अपरिहार्य कारणों से स्थगित करते हुए, अब दिनांक 16 जुलाई 2025 को पूर्व निर्धारित समय व स्थान पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें शमन मानचित्र एवं ओ०बी०पी०ए०एस० पोर्टल पर ग्रुप मानचित्रों की स्वीकृति/निस्तारण एक ही पटल पर किया जायेगा। इस सम्बन्ध में अपना आवेदन शमन मानचित्र प्राधिकरण कार्यालय व भवन मानचित्र ओ०बी०पी०ए०एस० पोर्टल पर जमा कर सकते है।
जन मानस से अपील है कि अपने भवनों का शमन/ओ०बी०पी०ए०एस० पोर्टल पर मानचित्रों की स्वीकृति/निस्तारण कराने हेतु आयोजित समाधान दिवस कैम्प मे उपस्थित होकर निस्तारण करा सकते है।

LEAVE A REPLY