भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित
रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इकाई रायबरेली के अन्तर्गत रायबरेली के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 232 (रायबरेली-बांदा खण्ड) में जनपद रायबरेली एंव फतेहपुर के मध्य स्थित गंगा नदी पर बने पुल (गेंगासो-असनी) से केवल दो पहिया व तीन पहिया वाहनो का आवागमन संचालन का अनुरोध किया गया है। तत्कम में यातायात में निम्नवत परिवर्तन किया जायेगा। भारी वाहनों का वैकल्पिक मार्ग-एन0एच0-232 से न होकर हुसैनगंज तिराहे से होकर शास्त्री पुल के माध्यम से गंगा नदी पार कर डलमऊ होते हुए लालगंज रायबरेली आया जा सकेगा व वापसी का मार्ग भी यही रहेगा।
उक्त्त के क्रम में सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त सेतु को 06 माह के लिए परिवर्तित होने पर आवश्यक कार्यवाही एंव सुरक्षा कारणों को दृष्टिगत रखते हुए अनुपालन करना सुनिश्चित करेगें।





























































