भाजपा के स्थापना दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया
रायबरेली।
भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के तत्वाधान में नगर के अहियापुर मोहल्ले में फल, मिष्ठान और जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट ने मलिन बस्तियों में फल, मिष्ठान एवं जरूरत के सामान वितरित करने के बाद आम जनमानस को संबोधित करते हुए कहा सबका साथ सबका विकास को आधार बनाकर सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता केवल भारतीय जनता पार्टी मे है, उन्होने यह भी कहा कि आम चुनाव में हुई भाजपा की प्रचंड जीत के कारण भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं, इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस को पूरे हिन्दुस्तान मे सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक स्वामी जितेंद्र भारतीय द्वारा किया गया। इस मौके पर भाजपा सभासद सुरजीत कश्यप, भाजपा नगर उपाध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव “पिंटू”, सेक्टर संयोजक अशोक श्रीवास्तव, पूर्व बीडीसी सदस्य अजय श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।




























































