जनपद रायबरेली के रोहनियां ब्लॉक में राष्ट्रीय स्वरोजगार अभियान योजनांतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

0
82

ऊंचाहार : पंचायती विभाग ने आज ऊंचाहार के रोहनियां ब्लॉक में पंचायत विकास सूचकांक एवं सतत विकास लक्ष्यों के क्रियान्वयन के लिए रोहनियाँ ब्लॉक के अधिकारियों ने ग्राम प्रधान ग्राम सचिवों के साथ बैठकर विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। सतत विकास और सूचकांक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाना, विकास कार्यों का प्रभावी मूल्यांकन करना, और सतत विकास लक्ष्यों को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार लागू करना है। इस प्रशिक्षण के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा,स्वच्छता, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और ऊर्जा प्रबंधन जैसे विषयों पर ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा सभागार में आए हुए जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। रोहनिया ब्लॉक के अधिकारियों ने यह बताया कि यह कार्यक्रम पंचायतों के समावेशी विकास और सुशासन को बढ़ावा देगा। यह कार्यक्रम माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी ब्लाकों में सहायक विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत सचिवों को तीन बिंदुओं पर कार्य करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। जिसके अनुसार प्रदेश की पंचायती राज अधिनियम 1947 की धारा 15 के अनुसार पंचायत के कार्य करना। प्रदेश के पंचायतीराज अधिनियम 1947 की धारा 95(1) ( छह) के प्रविधानुसार प्रधान को प्रदच्युत करनाऔर ग्राम प्रधान को स्वयं का आयकर रिटर्न देना शामिल किया गया है। आज इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिव ,ग्राम प्रधान, व ग्राम पंचायत अधिकारी गण ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY