जिलाधिकारी के आदेश पर मात्र चार घंटे में मिला पट्टा आवंटन प्रमाण पत्र

0
318


रायबरेली : डलमऊ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने तहसील दिवस में आई दो महिला फरियादियो की समस्या को सुनकर मात्र चार घंटे में उनको आवासीय पट्टे का आवंटन उपजिलाधिकारी फरीद अहमद खान से करवाया।
वृद्ध महिला रामकली पत्नी स्व. चौबेलाल निवासी थुलरई व निराश्रित महिला मंजू पत्नी कमलेश निवासी नरेंद्रपुर ,आज के दिन दोनों बेसहारा निराश्रित महिला समाधान दिवस में जिलाधिकारी के सामने अपनी समस्या लेकर आईं। फरियादियों की समस्या को सुनकर जिलाधिकारी के आदेश के बाद मात्र चार घंटे में पट्टा आवंटन प्रमाणपत्र उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने दिया।आवासीय पट्टा प्राप्त होने के बाद दोनों निराश्रित महिलाओं ने जिलाधिकारी के शतायु होने की कामना की।

डलमऊ समाधान दिवस में आईं 89शिकायते, 11 का हुआ निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डलमऊ में तहसील दिवस का आयोजन हुआ।जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के सामने राजस्व,सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य, राशन और पेंशन आदि से संबंधित शिकायतें आईं। जिसके निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया की समय से समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। उनके सामने कुल 89 शिकायतें आई, जिनमें से 11 का तत्काल निस्तारण करा दिया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नवीन चंद्रा, उप जिलाधिकारी अहमद फरीद खान, सीओ डलमऊ अरुण, तहसीलदार उमेश चंद्र सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY