अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं/बालिकाओं को किया गया सम्मानित

0
36


रायबरेली : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 में 5,000+ महिलाओं को रोजगार के ऑफर, रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म ‘रोजगार संगम पोर्टल’ के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग, 94 नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण, उत्कृष्ट महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं का सम्मान एवं नारी शक्ति अवॉर्ड, कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को चेक वितरण एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम और साड़ी/वर्दी हेतु ₹3,849 लाख की धनराशि का डीबीटी अंतरण कार्यक्रम का आयोजन
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मा० मुख्यमंत्री उ०प्र० योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इसी क्रम में जनपद के सामुदायिक केंद्र रतापुर रायबरेली में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में लखनऊ में आयोजित मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया व उद्बोधन को सुना गया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं/बालिकाओं एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद में आयोजित कार्यक्रम में मा० अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी व मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मा० अध्यक्ष द्वारा पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला कल्याण, बाल विकास पुष्टाहार विभाग व अन्य विभागों एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं व खिलाड़ियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं/बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सभागार में उपस्थित सभी बालिकाओं एवं महिलाओं का स्वागत करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के विषय में जानकारी दी गयी। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनायें जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड/सामान्य), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त सर्व शिक्षा अभियान के तहत 0 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों के निशुल्क शिक्षा के विषय में जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त किसी आकस्मिक परिस्थिति में बालिकाओं एवं महिलाओं की त्वरित सहाय़ता हेतु निम्नलिखित हेल्प लाइन नम्बरों के बारे में बताया गया जिसमें मुख्यतः 112-आपात सहायता, 1090-वीमेन पावर लाइन, 1098-चाइल्ड हेल्प लाइन की जानकारी दी गयी।
मा0 अध्यक्ष द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर बालिकाओं एवं महिलाओं को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि महिलाओं की कहानियों को आमजन तक पहुंचाये जायेगा। जो समाज की रुढ़ियों व पूर्वागृहों से संघर्ष कर खुद सफल जीवन यापन कर रही है एवं दूसरी महिलाओं के लिये प्रेरणा श्रोत हैं। इसके माध्यम से समाज में बदलाव के लिये प्रयासरत महिलाओं जैसे-एंटरप्रेन्योरर, उद्धमी, समाजसेवी व समाज की रुढ़ियों व पूर्वागृहों से संघर्ष कर खुद सफल जीवन यापन कर रही महिलाओं की प्रेरक कहानियों को जनपद स्तर पर सोशल मीडिया, अखबार, रेडियो आदि के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि शिक्षा के महत्व को समझते हुए छात्रायें समाज में शिक्षित होकर सशक्त समाज का निर्माण कर सकती हैं। समाज के सभी क्षेत्रों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर केक काटकर महिलाओं/बालिकाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व के विषय में जागरूक किया गया एवं सभागार में उपस्थित समस्त बालिकाओं एवं महिलाओं को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि वर्तमान में समाज के प्रत्येक क्षेत्र में महिलायें एवं बालिकायें अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर समाज के उत्थान में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। आप सभी से अनुरोध है कि अपनी प्रतिभा को पहचानकर समाज में के विकास में अपना योगदान प्रदान करने का कष्ट करें जिससे हम सभी मिलकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करा सकें।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अहमद फरीद खान, वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, क्रीडाधिकारी धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम, तहसीलदार सदर आकृति श्रीवास्तव एवं अन्य संबंधितअधिकारीगण व मुकेश कुमार श्रीवास्तव, शिवेन्द्र सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं/बालिकाएं उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY