राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितम्बर को

0
360

राष्ट्रीय लोक अदालत सफल बनाये जाने के लिए बैठक सम्पन्न


रायबरेली : माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में 13 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बुधवार को मा0 अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी डलमऊ के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक मे लंबित मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण की रूपरेखा तय किये जाने के लिए बैठक में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिससे अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। बैठक में पिछले लोक अदालत की सफलता को दोहराने व उसे और सफल बनाने के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में अपर जनपद न्यायाधीश-प्रथम कुशल पाल, नोडल अधिकारी लोक अदालत अपर जनपद न्यायाधीश अमित कुमार पांडे व अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम शौर्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY