बेसिक, जूनियर और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों और कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा रैली
विकास भवन से युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग व महिला कल्याण विभाग ने भी निकाली तिरंगा रैली
रायबरेली : जिला बीजेपी अध्यक्ष बुद्धि लाल और एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत गुरु गोविन्द सिंह उद्यान से मोटर साइकिल तिरंगा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। मोटर साइकिल रैली नगर के विभिन्न स्थानों डिग्री कालेज चौराहा, दीवानी न्यायालय, रामकृपाल चौराहा, घंटाघर, सुपरमार्केट, चंदापुर कोठी, कचेहरी रोड होते उद्यान पर ही आ कर समाप्त हुई। इस रैली में बेसिक, जूनियर और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों, अध्यापकों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। रैली ‘भारत माता की जय’ का नारे लगाते हुए शहर के विभिन्न स्थानों से गुजरी, जहां पर नगर वासियों ने उनका उत्साह पूर्वक स्वागत किया।
रैली में जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र सिंह, ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह, एसडीएम न्यायिक अहमद फरीद खान, जिला पर्यटन अधिकारी सुधीर गिरी,शिवेंद्र,अभिषेक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में विकास भवन से युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा पी0आर0डी0 स्वयं सेवक, मंगल दल तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग द्वारा हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के कार्मिक शेफाली सिंह, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर पूजा तिवारी, जेंडर स्पेशलिस्ट सुषमा कश्यप के साथ विकास भवन से अस्पताल चौराहे तक तिरंगा रैली निकली गई, जिसमें क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंजू यादव, आरिफ, अफ़सरुल, गणेश, दिनेश, पुष्पेंद्र, निशा, अनीता आदि सहित जनपद से समस्त जवान उपस्थित रहे।





























































