रायबरेली : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी के दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज द्वितीय दिन मा0 सदस्य द्वारा गोरा बाजार स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय आंगनबाड़ी केन्द्र पर कायाकल्प के सभी पैरामीटर्स पूर्ण पाए गए 3 से 6 वर्ष तक के 18 बच्चें उपस्थित मिले। मा0 सदस्य ने बच्चों से अक्षर ज्ञान व गिनती ज्ञान के सम्बन्ध में जानकारी ली। बच्चों द्वारा 2 अक्षर वाले शब्द जोड़कर पढ़कर सुनाए गये। तथा बच्चों से गिनती भी सुनी गयी। निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र पर संतोषजनक स्थिति मिली। तत्पश्चात मा0 सदस्य द्वारा महानन्दापुर स्थित वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण किया गया, जहां पर सभी कार्मिक रोस्टर के अनुसार उपस्थित मिले तथा वहां पर केन्द्र प्रबन्धक से कार्यालय के समस्त अभिलेखों महिलाओं से संबंधित प्राप्त प्रकरणों का अवलोकन तथा महिलाओं से संबंधित प्रकरणों की जानकारी ली गयी तथा केन्द्र प्रबंधक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके बाद मा0 सदस्य द्वारा विकास खण्ड सतांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जतुआ टप्पा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गयी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक केन्द्र में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलती रहे इस पर विशेष ध्यान देते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाये।
इसके पश्चात मा0 सदस्य द्वारा कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय सतांव रायबरेली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई सामान्य पाई गयी और बालिकाओं का नामांकन शत-प्रतिशत रहा। महिला आयोग सदस्य द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि विद्यालय में आवासीय बालिकाओं के शिक्षा-दीक्षा व स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाये।
