मतदेय स्थलों पर बूथ लेविल ऑफिसर एव बी.एल.ए. की बैठक

0
156


रायबरेली : अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ ने बताया है कि अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दृष्टिगत जनपद के अधिकांश मतदेय स्थलों पर बूथ लेविल ऑफिसर एव बी.एल.ए. की बैठक सम्पादित हुयी जिसमें बूथ लेविल ऑफिसर द्वारा समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा अधिकृत बी.एल.ए. को बूथवार (ASD) यथा अनुपस्थित/शिफ्टेड/मृतक/डुप्लीकेट की मतदाता सूची उपलब्ध करायी गयी एवं सभी से अनुरोध किया गया कि किसी भी (ASD) यथा अनुपस्थित/शिफ्टेड/मृतक/डुप्लीकेट मतदाता के नाम पर कोई आपत्ति यदि किसी बी.एल.ए. एवं जनसामान्य को है तो सम्बन्धित बूथ लेविल ऑफिसर को अवगत करा दें तथा जिन मतदेय स्थलों पर आज बैठक नही हो पायी है उन सभी मतदेय स्थलों पर दिनांक-13.12.2025 को बैठक की जायेगी। उपरोक्त (ASD) यथा अनुपस्थित/शिफ्टेड/मृतक/डुप्लीकेट मतदाताओं की बूथवार सूचियां संबंधित पंचायत भवन/शहरी स्थानीय निकाय कार्यालय और खण्ड विकास अधिकारी/ पंचायत अधिकारियों/शहरी स्थानीय निकाय अधिकारियों के कार्यालयों में जनसमान्य के लिए उपलब्ध करा दी गयी है।

LEAVE A REPLY