राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु बैठक संपन्न

0
79


रायबरेली : माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बैंकों में लम्बित प्री-लिटिगेशन स्तर के मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण की रुप-रेखा तय किये जाने हेतु बैठक अमित कुमार पाण्डे नोडल अधिकारी लोक अदालत की अध्यक्षता में आहूत की गयी। नोडल अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित शाखा प्रबन्धकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये जिससे अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। उक्त आहूत बैठक में अमोद कंठ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन वादों को चिन्हित किये जाने व राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त आगामी 22 फरवरी को जनपद स्तर पर आयोजित वृहद विधिक सेवा शिविर के सफल आयोजन में आये हुए लाभार्थियों की सुविधा हेतु बैंक के जनसुविधा स्टाल लगाये जाने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में अग्रणी जिला प्रबन्धक बैंक आफ बड़ौदा अमेठी, अग्रणी जिला प्रबन्धक बैंक आफ बड़ौदा रायबरेली, बड़ौदा यू0पी0 ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, बैंक ऑफ इण्डिया, इण्डियन बैंक, पंजाब एण्ड सिन्ध बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया व भारतीय स्टेट बैंक रायबरेली के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY