रायबरेली : मामला सलोन थाना क्षेत्र का है जहां पर कुछ ग्रामीणों ने कृषि प्राविधिक सहायकअधिकारी पर चोर समझकर हमला कर दिया जिससे कृषि अधिकारी को काफी गंभीर चोटें आईं है।
आज सलोन थाना क्षेत्र के अतागंज उसरी गांव में एक आश्चर्य जनक घटना कल शाम के समय घटित हो गई। जब दुर्गेश पाण्डेय जोकि कृषि प्राविधिक सहायक अधिकारी के पद पर सलोन में कार्यरत है। इस बीच सरकार के आदेशानुसार चल रहे क्राप सर्वे के लिए दुर्गेश पाण्डेय क्षेत्र में सर्वे के लिए निकले हुए थे । जिससे सर्वे करते करते शाम हो गई और अपने लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए अतागंज उसरी गांव पहुंच गए जहां पर कुछ ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और पूछ ताक्ष करने लगे तभी कुछ गांव के अराजक तत्वों ने इस कृषि अधिकारी पर हमला बोल दिया जबकि कृषि अधिकारी बार बार ग्रामीणों को बताता रहा कि मैं एक कृषि अधिकारी हूं पर इन अराजक तत्वों ने दुर्गेश पाण्डेय की एक न सुनी और लाठी डंडों थप्पड़ों की लगातार बौछार करते रहे जिससे कृषि अधिकारी को काफी गंभीर चोट आईं है। कुछ ग्रामीणों के पहल करने पर इन अराजक तत्वों से कृषि अधिकारी को बचाकर अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है। साथ ही कृषि अधिकारी दुर्गेश पाण्डेय की तरफ से इन ग्रामीणों पर प्रशासनिक कार्यवाई करने की बात कही गई है।





























































