जनपद अमेठी में पुलिस व स्वाट टीम द्वारा गोकशी करने के उपकरणों के साथ 3 को गिरफ्तार किया

0
292

अमेठी : जनपद पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण मेंअपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा के कुशल नेतृत्व में सोम वार को श्याम नारायण पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना गौरीगंज मय हमराही व उ.नि. अनूप कुमार सिंह प्रभारी स्वाट, सर्विलांस जनपद अमेठी मय हमराही द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु वाहन के दौरान क्षेत्र में मौजूद थे तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अरगवां गांव के निकट नाले के किनारे कुछ लोग प्रतिबंधित गोवंशों को ले जाकर काटने की तैयारी कर रहे हैं । उक्त सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा करीब पहुंचकर देखा गया कि अरगवां गांव के निकट कुछ लोग गोवशों को क्रूरतापूर्वक नियंत्रण में करने का प्रयास कर रहे है । पुलिस टीम द्वारा एक बारगी दबिश देकर घेरकर 3 अभियुक्तों शमशाद पुत्र फहीमुद्दीन निवासी ग्राम अरगवां थाना गौरीगंज, सलामत अली उर्फ कल्लू पुत्र स्व कलाम निवासी ग्राम अरगवां थाना गौरीगंज तथा रेहान उर्फ अरमान पुत्र स्व. कलाम निवासी ग्राम अरगवां थाना गौरीगंज जनपद अमेठी को सोमवार दिन में गिरफ्तार किया गया । 2 अभियुक्त झाडियों का फायदा उठाकर भाग गये। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने फरार अभियुक्तों का नाम इम्तियाज पुत्र इकबाल खाँ तथा गप्पू उर्फ इमरान पुत्र सोहराब खाँ निवासीगण ग्राम अरगवां थाना गौरीगंज जनपद अमेठी बताया । मौके से 2 अदद गोवंश, 1 अदद लकड़ी का ठीहा, 3 अदद चाकू व चापड़, तराजू, रस्सी आदि बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जनपद अमेठी से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट।

LEAVE A REPLY