मा0 उद्यान मंत्री ने वि0ख0 अमावां में जिला पंचायत की रु0 500.70 लाख लागत की 38 परियोजनाओं/सम्पर्क मार्गों का लोकार्पण व शिलान्यास किया

0
65


रायबरेली : मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उ0प्र0 दिनेश प्रताप सिंह ने आज विकासखंड अमावां में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में आए हुए सभी पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन को सफल बनाने के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।
विकास खण्ड अमावां में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन कार्यक्रम में मा0 मंत्री जी द्वारा जिला पंचायत की रु0 500.70 लाख लागत की 38 परियोजनाओं/सम्पर्क मार्गों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में 10 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान द्वार का शिलान्यास भी किया गया।
मा0 मंत्री जी ने ब्लॉक परिसर में स्थित शहीद स्मारक में वीर स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने जिला पंचायत सदस्य/प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जनप्रतिधियों से उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं उनकी ग्राम पंचायतों में आवश्यक विकास कार्यों हेतु सुझाव मांगे गए, जिससे की उन कार्याे को एम0एल0सी0 निधि, जिला पंचायत व सरकार से कराकर रायबरेली जनपद के समग्र विकास में योगदान दिया जा सके।
पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में सभी जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए उनके क्षेत्रों में आवश्यक कार्यों का विवरण मांगा गया। सभी सम्मानित पंचायत प्रतिनिधियों को उनके क्षेत्र में हो रही समस्याओं के जल्द निस्तारण हेतु आश्वासन दिया गया।
मा0 उद्यान मंत्री द्वारा मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुए विकसित भारत-रोज़गार व आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) अधिनियम पर आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया बंधुओं से कहा कि वीबी-जी राम जी योजना ग्रामीण भारत को आर्थिक मजबूती, सम्मानजनक रोजगार और पारदर्शी शासन देने की दिशा में एक सशक्त पहल है। यह योजना ग्रामीण सशक्तिकरण और गरीब कल्याण का नया अध्याय शुरू करेगी।

LEAVE A REPLY