मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 29 अगस्त को 14 वर्षीय बालकों की हॉकी प्रतियोगिता खेल का होगा आयोजन

0
84



रायबरेली : जिला क्रीडाधिकारी ने बताया है कि खेल निदेशालय, उ०प्र०, लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय-रायबरेली द्वारा हॉकी के विकास एवं उत्थान हेतु स्व० श्री मेजर ध्यानचन्द्र हॉकी प्रतियोगिता 29 अगस्त 2024 खेल दिवस पर प्रातः 10रू00 बजे से 14 वर्षीय बालकों की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय मोतीलाल नेहरू स्टेडियम रायबरेली में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में बालकों की आयु 14 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। टीम के साथ खिलाड़ियों की जन्मतिथि प्रमाण पत्र सत्यापित कर भेजना अनिवार्य है, अन्यथा टीम को प्रतियोगिता में सम्मिलित नहीं किया जायेगा। प्रविष्ट निःशुल्क है। विजेता/उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किये जायेगें।

LEAVE A REPLY