रोजगार महाकुंभ’ 2025 में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थी के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

0
315

रोजगार महाकुंभ’ 2025 का आयोजन 26 से 28 अगस्त तक


रायबरेली : जिला सेवायोजन अधिकारी विजय बहादुर सिंह सेंगर ने बताया है कि श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा बी0सी0एस0 कंसल्टिंग प्राइवेट लि0, लखनऊ एवं इकनोमिक्स टाइम्स ऑफ इण्डिया की सहभागिता से ’रोजगार महाकुंभ 2025’ का आयोजन 26 से 28 अगस्त 2025 तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में किया जा रहा है। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं।
’रोजगार महाकुंभ 2025’ में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी https://rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते है तथा 26 से 28 अगस्त 2025 तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में उपस्थित होकर रोजगार का सुनहरा अवसर प्राप्त कर सकते हैं। मेले में प्रतिभाग करने हेतु कोई भी यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

LEAVE A REPLY