डीएम व एसपी ने “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का किया अवलोकन

0
292

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सामुदायिक केन्द्र रतापुर में लगाई गई अभिलेख प्रदर्शनी


रायबरेली : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जनपद के रायबरेली विकास प्राधिकरण के सामुदायिक केन्द्र, रतापुर में विभाजन विभीषिका से सम्बन्धित अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धि लाल पासी, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमृता सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने अभिलेख प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विभाजन विभीषिका की त्रासदी के दौरान प्राणोत्सर्ग करने वाले लोगों की याद में 02 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी।
इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को भ्रमण कराकर प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया और इस ऐतिहासिक घटना के प्रति संवेदशील व जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि गतवर्ष की भांति अपनी मातृभूमि के उन परिवारों को नमन करते हुए जिन्हें भारत के विभाजन के दौरान अपने परिवारजन के प्राण न्यौछावर करने पड़े ऐसे लोगों की स्मृति में विभाजन विभीषिका दिवस मनाया गया है। उन्होंने कहा कि देश का विभाजन किसी विभीषिका से कम नही था। भारत के लाखों लोगों ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी, ऐसे समय पर देश का दो टुकड़ों में बंट जाने का दर्द लाखों परिवारों में एक गहरे जख्म की तरह घर कर गया है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमे न सिर्फ भेद-भाव वैमनस्य एवं दुर्भावना को खत्म करने की याद दिलाएगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्वाव और मानव सशक्तिकरण की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा, परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा, प्रभारी जिला पर्यटन अधिकारी सुधीर गिरी सहित व्यापार मण्डल से जी0सी0 सिंह चौहान एवं सम्बन्धित अधिकारी व विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY