रायबरेली : मण्डलायुक्त लखनऊ मण्डल लखनऊ (रोल ऑब्जर्वर) विजय विश्वास पन्त ने भ्रमण के दौरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 177-बछरावां के बूथ सं0-95 प्रा0वि0 पीठन, 179-हरचंदपुर के बूथ सं0-364 प्रा0वि0 छतैया, 180-सदर रायबरेली के बूथ सं0-135, 136, 137 राजकीय इण्टर कालेज, 182 सरेनी के बूथ सं0-350 गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज ऐहार का निरीक्षण कर (बी0एल0ओ0) से किये गये कार्यो की जानकारी ली गयी तथा नो मैपिंग वाले मतदाताओं के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुए निर्देश दिये गये कि डुप्लीकेट, शिफ्टेड व डेथ का पूरा विवरण अभिलेखों में दर्ज होना चाहिए।





























































