उप कृषि निदेशक ऊसर ने विकासखंड सतांव में योजनाओं का किया निरीक्षण, भूमि संरक्षण अधिकारी ने किसानों को दी योजनाओं की विस्तृत जानकारी

0
31


रायबरेली : उप कृषि निदेशक भूमि संरक्षण उसर लखनऊ मंडल विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में भूमि संरक्षण अधिकारी रायबरेली जगदीश प्रसाद यादव के द्वारा विकासखंड सतांव में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत चलाई जा रही योजनाओं का आरएडी में निरीक्षण किया गया तथा गोष्टी के माध्यम से किसानों को योजना की जानकारी दी गई एवं किसानों को भारी संख्या में नि:शुल्क बीज, फलदारवृक्ष,मधुमक्खी पालन के लिए बॉक्स एवं अनुदान पर दुधारू पशुओं को दिया गया। इस अवसर पर वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए किसानो को प्रेरित भी किया गया।
भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत जनपद रायबरेली में क्लस्टर के रूप में सतांव ब्लॉक के चंदौली ग्राम पंचायत को शामिल करते हुए भूमि संरक्षण विभाग द्वारा किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए यह योजना चलाई जाती है। जिसमें उन्नत खेती करने के लिए बीज एवं पशुपालन के लिए दुधारू पशु तथा फलदार वृक्ष एवं वर्मी कंपोस्ट तथा व्यावसायिक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया गया।

LEAVE A REPLY