मिशन शक्ति के तहत मिल एरिया पुलिस ने छात्राओं को दी कानूनी जानकारी
छात्राओं को पुलिस ने विस्तार से बताएं नियम कानून और हेल्पलाइन सेवा
रायबरेली : मिशन शक्ति फेज 0. 5 अभियान के तहत बालिकाओं को मजूबत करने और उनके अधिकारों की जानकारी अनवरत दी जा रही है। सोमवार को अभियान के तहत मिल एरिया पुलिस ने अमावां विकास खण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोड़रस बुजुर्ग में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को जानकारी दी। विद्यालय की छात्राओं आकृति एवं प्रिया ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
छात्राओं को जागरूक करने के अभियान के तहत मिल एरिया थाने के उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह व सियाजानकी ने विभिन्न प्रकार की हेल्पलाइन नम्बर और उनकी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जागरूक किया गया। वहीं विभिन्न योजानाओं के बारे में बताया गया। डायल 112, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन की जानकारी दी गई। इसके साथ ही गलत तरीके से छूने जिसमें गुड-टच, बैड-टच, साईबर सुरक्षा, पाक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, मानव तस्करी, नशा के दुष्प्रभाव आदि की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका डॉ. शिल्पी वर्मा, गोवर्धन प्रसाद, रचना सिंह व पवन मौर्य उपस्थित रहें। विद्यालय की ईको क्लब की सदस्य शिवि व सोनाली ने करी पत्ता के पौधे को उपहार स्वरुप थाने की टीम को प्रदान किया।





























































