नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

0
118


रायबरेली : मिशन शक्ति अभियान के तहत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन में जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गशन में महात्मा गांधी इंटर कालेज में नशा मुक्त भारत अभियान एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी वीरेंद्र पाल द्वारा बालक एवं बालिकाओं को विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई जैसे कन्या सुमंगला योजना,बाल सेवा योजना, वन स्टॉप सेंटर, वृद्धा पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन,योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिला मिशन कोऑर्डिनेटर शेफाली सिंह द्वारा बाल विवाह से होने वाली हानियो एवं कानून की जानकारी दी गई बच्चो को शिक्षा के महत्व के बारे मे भी बतया गया।
पूजा तिवारी जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा बाल/बालिकाओं को समस्त हेल्प लाइन नंबर आदि की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक व क्षिशिकाए एवं छात्र/छात्राए उपस्थिति रहे।

LEAVE A REPLY