रायबरेली : महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती सूचना कार्यालय रायबरेली में भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन ने कार्यालय कर्मियों के साथ महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और कहा कि गांधी-शास्त्री जी के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। हमें चाहिए कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा और समाज उत्थान में योगदान दें।
इस मौके पर अन्य कार्यालयो में भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें गांधी जी के जीवन दर्शन पर गोष्ठी, स्वच्छता पखवाड़ा, विचार-विमर्श और सामाजिक सेवा से जुड़े संकल्प शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रचार सहायक बड़े लाल यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर राशिद, रामविलास,रंजीत सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।





























































