हरफनमौला खिलाड़ी हरमनप्रीत ने दिखाया अपना दम स्पेन खिलाड़ी हुए बेदम, पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली में एक और मेडल

0
114
LONDON, ENGLAND - JUNE 03: Singh Harmanpreet of India celebrates with team mates after he scored his sides first goal during the FIH Hockey Pro League Men's match between Great Britain and India at Lee Valley Hockey and Tennis Centre on June 03, 2023 in London, England. (Photo by Alex Pantling/Getty Images)


पेरिस : आज भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर से अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए स्पेन की टीम को करारी शिकस्त देकर ,130 भारतीयों के दिल को जीत लिया है और भारत की झोली में एक और कांस्य पदक लाकर भारतीयों को गौरवान्वित होने का मौका दिया है। यह भारतीय हॉकी टीम का लगातार दूसरा कांस्य ओलंपिक पदक है। इससे पहले टोक्यो में भी कांस्य पदक भारतीय टीम अपने नाम की थी। पेरिस ओलंपिक में भारतीय हाकी टीम की जीत के साथ ही भारत के पदकों की संख्या चार हो गई है।
भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। 8 अगस्त (गुरुवार) को खेले गए कांस्य पदक के मुकाबले में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराया। भारतीय टीम ने लगातार दूसरे ओलंपिक गेम्स में कांस्य पदक जीता है. इससे पहले उसने टोक्यो गेम्स में भी कांस्य अपने नाम किया था। भारतीय टीम की जीत के हीरो कप्तान हरमनप्रीत सिंह रहे, जिन्होंने दो गोल (30वें एवं 33 मिनट) दागे।

LEAVE A REPLY