बकरियों में निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान किये जाने हेतु ए०आई० किट व कन्टेनर कराए गए उपलब्ध

0
159

दो लाख बकरियों व पशुपालकों को निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा से किया जायेगा लाभान्वित
रायबरेली : जनपद रायबरेली में बकरी पालकों के लिये पशुपालन विभाग रायबरेली की तरफ से बकरियों में उच्च नस्लों के निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा मुहैया करायी जायेगी। आज रायबरेली के डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय, सदर पर 10 पशु सेवा केन्द्रों पर तैनात पशुधन प्रसार अधिकारियों एवं 04 पशु चिकित्सालयों पर तैनात पशु चिकित्सकों को बकरियों में निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान किये जाने हेतु ए०आई० किट व कन्टेनर उपलब्ध कराये गये। जिससे विभिन्न विकास खण्डों में स्थित पशु सेवा केन्द्रों एवं पशु चिकित्सालयों के क्षेत्रान्तर्गत लगभग दो लाख बकरियों व पशुपालकों को निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा से लाभान्वित किया जायेगा। कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से जमुनापारी, बरबरी, बीतल, सिरोही आदि विभिन्न नस्लों के सीमन से बकरियों को आच्छादित किया जाना सम्भव होगा, जिससे जनपद रायबरेली में बकरी पालक लाभान्वित होंगे और बकरियों का नस्ल सुधार भी होगा।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० कुलदीप द्विवेदी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकरी सदर डा० सजय कुमार सिंह, चीफ वेट० फार्मासिस्ट अशोक कुमार दूबे, पशुधन प्रसार अधिकारी प्रशांत सिंह, अरविन्द कुनार मौर्य, शशिकान्त सोनकर, बृजेन्द्र नारायण, संजय कुमार मिश्र, सिन्धु पाण्डेय, निरूपमा सिंह, अजय कुनार पटेल, तरूण राय, राज सिंह, अनिल कुमार, कैलाश चन्द्र आदि उपस्थित रहे।
—————00000—————

LEAVE A REPLY