जिला अधिकारी महोदया जी के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति जिले में कम होने पर सभी ब्लाकों में जिले स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जिसके क्रम में ऊॅंचाहार ब्लाक में नामित अधिकारी उप कृषि निदेशक श्री विनोद कुमार शर्मा ने शाम को 5 बजे खंड विकास अधिकारी की उपस्थिति में सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं ग्राम पंचायत अधिकारी तथा सहायक विकास अधिकारी कृषि की उपस्थिति में पंचायत सहायकों और कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों की समीक्षा बैठक प्रतिदिन ली जा रही है कल से कृषि विभाग के द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रचार वाहन भी गांव गांव में जाकर फार्मर रजिस्ट्री कराने के फायदे और कहा से किसान फार्मर रजिस्ट्री कराये की जानकारी देते रहेंगे क्योंकि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को उर्वरक के लिए खतौनी और आधार की फोटोकापी न देकर उर्वरक विक्रेता को फार्मर रजिस्ट्री का एक पेज जमा करने पर उर्वरक लें सकते हैं क्योंकि फार्मर रजिस्ट्री में किसान के पास कितना क्षेत्रफल है का विवरण दर्ज रहता है। फार्मर रजिस्ट्री कराने से प्रधानमंत्री फसल बीमाऔर किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ आसानी से मिल जाएगा।





























































