रायबरेली : एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ व अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बछरांवा में मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विसर्जन मार्गो, बैरिकेटिंग, साफ-सफाई,सुरक्षा के इंतज़ामों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने यह सुनिश्चित कराया कि मूर्ति विसर्जन पर्व सकुशल संपन्न हो। इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ने कहा कि किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखे जाए। उन्होंने लोगों से अपील की पर्व शांति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए।
तहसीलों में भी उप जिलाधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया।





























































