उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चल रहा था बांग्लादेशियों को नागरिकता देने का बड़ा षडयंत्र

0
224


रायबरेली: एटीएस की जांच में रायबरेली के सलोन क्षेत्र में फर्जी जन्मप्रमाण पत्र के मामले में देश को झकझोर देने वाली अहम जानकारी मिली। सीएससी संचालक जिशान खान, सुहेल और रियाज खान की संदिग्ध परिस्थितियां मिली।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सलोन क्षेत्र में तकरीबन 15 हजार से ऊपर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने में एटीएस की जांच में बड़ी साजिश की बू आती दिख रही है इनके तार बांग्लादेशी और रोहिंगियाओं से जुड़ते हुए मिल रहे है। अब तक को जांच में पाया गया कि यहां की नागरिकता देने की बड़ी साजिश चल रही थी। इसके बदले में सीएससी संचालक लगातार मोती कमाई कर रहा था। इसी के चलते देखते ही देखते जिशान करोड़पति बन बैठा।
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र में सलोन के तार कर्नाटक, केरल और मुंबई से भी जुड़ चुके हैं। इसी महीने कर्नाटक पुलिस ने पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक संदिग्ध को दबोचा था। उसका जन्म प्रमाणपत्र भी यहीं से बना था। जांच के लिए टीम रायबरेली पहुंची तो धीरे-धीरे पूरा मामला खुलने लगा।
सर्वाधिक अल्पसंख्यकों के बनाए गए हैं प्रमाणपत्र
पुलिस व प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सलोन से सर्वाधिक अल्पसंख्यकों के ही फर्जी प्रमाणपत्र बनाए गए हैं। इनमें 2023 में मुंबई में पकड़े गए चार बांग्लादेशियों के नाम भी शामिल हैं। इससे पहले जम्मू में भी पकड़े गए कुछ रोहिंग्या के पास यहां बने जन्म प्रमाणपत्र मिले थे।

ग्राम विकास अधिकारी सहित चार गिरफ्तार
जांच में पता चला कि ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) विजय सिंह यादव की यूजर आईडी और पासवर्ड का प्रयोग कर सलोन निवासी सीएससी संचालक मोहम्मद जीशान, रियाज और सुहेल खान ने फर्जी प्रमाणपत्र बनाए। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया।
बाराबंकी से भी जुड़ा फर्जी जन्मप्रमाण पत्र का मामला
सूत्रों के अनुसार फर्जी प्रमाणपत्र मामले में बाराबंकी भी जांच के दायरे में आ सकता है। यहां पीएफआई सक्रिय रह चुका है। 2022 में कुर्सी थानाक्षेत्र के गौराहार से पीएफआई के कोषाध्यक्ष नदीम व सदस्य कमरुद्दीन की गिरफ्तारी हुई थी। 2023 में गौराहार से ही एनआईए ने पीएफआई के एक सक्रिय सदस्य को पकड़ा था। इस मामले का जाल नेपाल के सीमावर्ती जिलों में भी बताया जा रहा है। ऐसे में जांच का दायरा अवध के गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच तक भी बढ़ सकता है।

LEAVE A REPLY