केरल के वायनाड में भीषण भूस्खलन का वह मंजर कि कांप उठे लोगों की रूह, इस भूस्खलन ने निगल ली 150 से अधिक लोगों की जान, मलबे में और लोगों की दबे होने की आशंका

0
139


वायनाड: केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश के चलते भीषण भूस्खलन हो गया जिसके कारण तकरीबन 150 से ज्यादा लोगों की जान चली गई वहीं सकड़ों की संख्या में मलबे के अंदर लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। इस भूस्खलन से आने जाने वाले मार्ग पेड़ पौधे और घर इत्यादि को बहुत ज्यादा क्षति पहुंची है। भूस्खलन की वजह से मलबे में दबे लोगों के लिए सरकार ने तत्काल प्रभाव से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस आपदा से बाहर निकाला जा सके।
मलबे में दबे लोगों के खोजने का काम सेना, नौसेना, वायुसेना, एनडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन दल खराब मौसम के बीच जीवित बचे लोगों को बचाने का काम कर रहे हैं। इस राहत बचाव के कार्य में 200 भारतीय सेना के जवान और कोझिकोड से 122TA बटालियन भी मौके पर राहत बचाव का कार्य कर है। इसके अलावा 2 मिग 17 और ALH को भी वायुसेना की तरफ से राहत बचाव के लिए लाया गया है। और वहीं 120 लोगो का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY