रायबरेली : जिला जज अमित पाल सिंह ने बताया है कि मा0 उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिला न्यायालयों में पालन किए जाने वाले कैलेंडर 2026 के दौरान पांच स्थानीय अवकाश घोषित किये जाने है। जिसके अनुसार जनपद न्यायालय में 14 जनवरी (बुधवार) को मकर संक्रान्ति, 28 अगस्त (शुक्रवार) रक्षा बंधन, 19 अक्टूबर (सोमवार) महानवमी, 11 नवम्बर (बुधवार) को भैया दूज एवं 24 नवम्बर 2026 (मंगलवार) को कार्तिक पूर्णिमा पर पांच स्थानीय अवकाश घोषित किये गये है।
इसके अलावा 15 फरवरी को रविवार को पड़ने वाली महाशिवरात्रि के स्थान पर 10 नवम्बर (मंगलवार) को दीपावली एवं 08 नवम्बर को रविवार को पड़ने वाली दीपावली के स्थान पर 12 नवम्बर 2026 (गुरूवार) को दीपावली के दो अतिरिक्त अवकाश घोषित किये गये है।





























































