रायबरेली: 31 जनवरी 2026,
मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता ने बताया है कि मा० सदस्य, राज्य महिला आयोग उ०प्र० लखनऊ पूनम द्विवेदी द्वारा जागरूकता चौपाल एवं महिला जन सुनवाई कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके अन्तर्गत 04 फरवरी 2026 को पूर्वान्ह 11:00 बजे जिला पंचायत सभागार तहसील सदर रायबरेली में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम एवं तत्पश्चात समुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा बालिका/महिला गृह व ऑगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण प्रस्तावित है।




























































