यूएई की टीम कर रही बल्लेबाजी, नजरें बड़े स्कोर की तरफ, यहां देखें लाइव स्कोर

0
32
xr:d:DAFwdT5uDkI:206,j:6746799028165870827,t:23102208

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 11वां मैच यूएई और न्यूजीलैंड के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पहले बैटिंग करते हुए यूएई की टीम स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाना चाहेगी। वहीं कीवी गेंदबाजों की कोशिश रहेगी कि वह जल्द से जल्द यूएई की टीम को ऑलआउट करें। न्यूजीलैंड के लिए यह इस टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा मुकाबला है। वहीं यूएई की टीम इस वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेल रही है।

LEAVE A REPLY