नेपाल की धरती पर सम्मानित हुए रायबरेली के साहित्यकार

0
319


रायबरेली : संवाद सूत्र के अनुसार आज जहाँ हिंदी को उसका सम्मान दिलाने हेतु राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच पूरी तन्मयता से समर्पित होकर कार्य कर रहा है वहीं अवधी को भी उसका मान दिलाने के इस संस्था के अध्यक्ष अवधी इन्द्र बहादुर सिंह भदौरिया इन्द्रेश, संस्थापक शिवनाथ सिंह शिव तथा संस्था के केंद्रीय संगठन मंत्री कविराज शिवकुमार सिंह शिव दुसौंती के अथक प्रयासों को नकारा नहीं जा सकता,आज जिले ही नहीं अपितु जिले से बाहर कई प्रदेशों,तथा देशों तक अवधी की गूँज सुनाई देने लगी है,जहाँ बहुत से रचनाकार इस कार्य को कर रहे हैं वहीं यह संस्था अवधी को गौरवान्वित करने के लिए मिशन के रुप में कार्य कर रही है अभी तक बहुत से सम्मानों से नवाजे गए इन साहित्यकारों को नेपाल की अवधी संस्थाओं द्वारा सम्मान मिलना गौरव का विषय है जो सम्मान साहित्यकारों को प्राप्त हुआ है उनमें इन्द्रेश भदौरिया जी को 1- अवधी सांस्कृतिक प्रतिष्ठान केन्द्रीय समिति नेपालगंज लुम्बिनी प्रदेश नेपाल द्वारा अवधी रत्न सम्मान – 2082,2- शाश्वत आचार्य स्मृति प्रतिष्ठान, नेपालगंज बांके नेपाल द्वारा शाश्वत आचार्य साहित्य सम्मान,3- विश्व हिन्दी महासभा नेपाल केन्द्रीय कार्यसमिति नेपालगंज बांके नेपाल द्वारा साहित्य गौरव सम्मान,वहीं शिवनाथ सिंह शिव, इन्द्रजीत सिंह अर्चक तथा कविराज शिवकुमार सिंह शिव दुसौंती को अवधी गौरव सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर जिलाधिकारी बांके नेपाल, सदस्य मगधी आयोग नेपाल के साथ साथ विष्णु लाल कुमाल, सुशीला वैष्य, सरदार मधई सिंह, संदीप सरस, शैलेश गुप्त ,जनार्दन आचार्य सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY