उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं को अगले महीने देने जा रहें है बड़ी सौगात

0
567

रायबरेली : उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बहुत बड़ी घोषणा की है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अगले महीने यानी सितंबर 2025 में यूपी पुलिस में 30,000 नई भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इससे पहले भी एक आर्टिकल में बताया गया था कि यूपी पुलिस की नई भर्ती OTR सिस्टम के अनुसार होगी और इसके लिए सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले दिए गए अपडेट्स में बताया गया था कि OTR (One Time Registration) सिस्टम के अंतर्गत ही नई पुलिस भर्ती आयोजित की जाएगी। इसका मतलब ये है कि जिन उम्मीदवारों ने OTR प्रोफाइल बना रखी है, उन्हें आवेदन करने में आसानी होगी और प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और तेज़ होगी।मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयान के अनुसार, UP Police 30,000 Vacancy 2025 का नोटिफिकेशन सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी तुरंत शुरू कर दी जाएगी ताकि जल्द से जल्द परीक्षा ली जा सके।सामान्य वर्ग के लिए अनुमानित आयुसीमा 18 से 25 वर्ष हो सकती है। OBC, SC, ST वर्ग को आयु में क्रमशः 3 और 5 साल की छूट दी जाती है।

LEAVE A REPLY