उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सैन्य समारोह का किया उद्धघाटन

0
71

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सशस्त्र सैन्य समारोह का उद्धघाटन किया। इसके उपरांत सशस्त्र सैन्य समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे उत्तर प्रदेश की लगभग 25 करोड़ आबादी वाले राज्य को वीरों की धरती कहा जाता है। और देश की सुरक्षा के लिए हर युद्ध में हमारे नौजवानों ने अद्भुत पराक्रम दिखाया है। अनेक वीरों ने अपने शौर्य और पराक्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया है।हमारे वीर जवान अपनी जान की परवाह किए बगैर देश की सेवा में तत्पर रहते हैं। इसलिए वे राष्ट्रनायक के रूप में आमजन के मन में सम्मान प्राप्त करते हैं भारतीय सेना, दुनिया की अद्वितीय सेना है। हमारे सशस्त्र बल राष्ट्र की सुरक्षा की मजबूत नींव हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की सरकार सेवारत सैनिकों, सेवानिवृत्त सैनिकों और वीर नारियों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।यह भव्य समारोह ‘एकीकृत थिएटर कमान’ की झलक भी दिखा रहा है।


LEAVE A REPLY