जनपद रायबरेली में आबकारी विभाग ने 360 किग्रा महुआ लहन नष्ट कराया

0
271


रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -1, द्वारा थाना गुरूबक्शगंज में बरुवा, पूरेबढ़ईन का पूर्वा एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -5, द्वारा थाना लालगंज में टीकरान ,पिल्खा के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी। दबिश के दौरान लगभग 77 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 360 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट कर 04 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

LEAVE A REPLY