बारिश के दिनों में बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग हो रहें है परेशान, इससे सरकार पर पड़ेगा क्या असर

0
391


रायबरेली : आज बिजली पानी और सड़क ये लोगों की आम जरूरत बन चुकी है। इसमें से बिजली तो लोगों की इस प्रकार से जरूरत बन चुकी है कि क्या किसान, क्या आम जनता, क्या नेता,क्या अभिनेता सभी इससे प्रभावित है परंतु बिजली विभाग की लचर व्यवस्था के आगे सभी को परेशानियां उठाना पड़ रहा है ये हाल लगभग उत्तर प्रदेश के सभी ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल जायेगा क्यूंकि बिजली विभाग की यही लचर व्यवस्था के कारण बारिश के दिनों बिजली कटौती का एक मात्र कारण है आखिर बिजली कटौती बिजली विभाग के कर्मचारी करें क्यूं न। क्यूंकि ग्रामीण क्षेत्र से जाने वाली खींची गई लाइनों के आस पास जंगली झाड़ियां या पेड़ पौधों की टहनियां लटकती या छूती हुई अक्सर देखने को मिला जाएंगी इन्हीं हरी टहनियों या झाड़ियों की वजह से बिजली की तार जलने लगते है और बिजली हो जाती है गुल। फिर क्या है बिजली विभाग के कर्मचारियों को तो मिल जाता है बताने को बहाना । कि साहब लाइन शार्ट कर गई है। पर बारिश के दिनों में इस बिजली कटौती का आखिर कौन है जिम्मेदार। तो मैं आपको बताता हूं इस बिजली कटौती का जिम्मेदार मात्र बिजली विभाग के बड़े और छोटे कर्मचारी ही है जो कि मानसून आने से पूर्व बिजली लाइन के आसपास के जंगल झाड़ियों को साफ तक नहीं करा सकते है।
बिजली कटौती से आम जनमानस इस प्रकार से परेशान हो रहा कि न तो रात को चैन की नींद ले पा रहा है न दिन को सुकून की सांस। क्यूंकि बिजली कटौती ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को प्रभावित करता है घर की महिलाएं हो या पुरुष सभी परेशान है यही नहीं जो व्यक्ति इलेक्ट्रिक गाडियां ले रखी है चाहे वह इलेक्ट्रिक रिक्शा चालक हो या फिर इलेक्ट्रिक लोडर चालक इन सब का इसी बिजली से गाड़ी और घर दोनों चलते है अगर गाड़ी चलेगी नहीं तो गाड़ी को किस्त जायेगी कैसे, पैसे आयेंगे नही तो इनके परिवार के सदस्य भोजन करेंगे कैसे, और यहीं नहीं बिजली आएगी नहीं तो ग्रामीण जनता की रात की नींद लिए बिना नई सुबह नई ऊर्जा के साथ होगी कैसे।

उत्तर प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह जहां लगातार प्रदेश में राम राज स्थापित करने की बात कहते आएं है वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों पर पानी फेरते नजर आ रहें है क्यूंकि प्रदेश में राम राज तभी स्थापित किया जा सकता है जब प्रदेश की जनता खुशहाल होगी। परंतु यहां पर बिजली विभाग के कर्मचारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों का अनदेखी करते हुए बिजली विभाग के कर्मचारी प्रदेश में बिजली की लगातार कटौती कर रहें है इससे प्रदेश की जनता को लगातार परेशानियां उठानी पड़ रही है। सूत्रों की मानें तो इस बिजली कटौती से प्रदेश की जनता में नाराजगी देखने को मिल रही है।

LEAVE A REPLY