तेंदुए की सूचना मिलने पर वन विभाग 24 घंटे चल रहा है जन जागरूकता एवं निगरानी कार्यक्रम

0
269


रायबरेली : प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, रायबरेली मयंक अग्रवाल ने बताया है कि दिनांक 31 जुलाई 2025 को रात्रि लगभग 8:00 बजे ग्राम सहगों तमनपुर ब्लाक बछरावां में तेंदुए के देखे जाने की सूचना दूरभाष पर प्राप्त हुई। तत्काल क्षेत्रीय वन अधिकारी बछरांवा टीम के साथ मौके पर पहुँचे एवं क्षेत्र में तेंदुए की पुष्टि हेतु सर्च आपरेशन चलाया गया परन्तु तेंदुए के होने की पुष्टि अभी तक नही हुई है। वन विभाग द्वारा टीमों का गठन कर 24 घंटे जन जागरूकता कार्यक्रम एवं निगरानी का कार्य किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY