विधायक ने 02 दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का किया शुभारम्भ

0
123


रायबरेली : युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग रायबरेली के तत्वाधान में आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत 02 दिवसीय विधानसभा स्तरीय ‘‘विधायक खेल स्पर्धा’’ का आयोजन विधानसभा बछरावां के ग्रामीण मिनी स्टेडियम बछरावां में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मा0 विधायक बछरावां श्याम सुंदर भारती, अध्यक्ष नगर पंचायत शिवेन्द्र सिंह व उप जिलाधिकारी महराजगंज गौतम सिंह द्वारा फीता काटकर कर किया गया। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
प्रथम दिवस की प्रतियोगिता में सब जूनियर बालिका वर्ग 100 मी0 दौड़ में अजली प्रथम, शुभासिनी द्वितीय और रिंकी तृतीय स्थान पर रही। 100 मी0 दौड़ में बालक वर्ग के जूनियर में शिवा कश्यप प्रथम, हरिओम द्वितीय एवं शिवम तृतीय स्थान पर रहे। लम्बीकूद में अभय पटेल प्रथम, महताब द्वितीय व आदर्श तृतीय स्थान पर रहे।
मुख्य अतिथि द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिखा श्रीवास्तव ने बताया कि मा0 विधायक खेल स्पर्धा में प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को जनपद स्तर पर होने वाली सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
इस मौके पर बेसिक शिक्षा विभाग के खेल अनुदेशकों ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY