सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार का चयन यूपी सिविल सर्विसेज फुटबॉल टीम में, गोवा में होगा राष्ट्रीय टूर्नामेंट

0
226

रायबरेली : सिंचाई विभाग के कार्यवाहक प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। उनका चयन अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज पुरुष फुटबॉल टीम में हुआ है। इस टीम में देशभर के अभियंता एवं प्रशासनिक अधिकारियों में से केवल 22 सदस्य चुने जाते हैं, जिनमें रायबरेली के संजय कुमार का शामिल होना गर्व की बात है।

यह राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 8 दिसंबर से 15 दिसंबर तक सांताक्रुज फुटबॉल ग्राउंड, एथलेटिक्स स्टेडियम, गोवा में आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश से चुने गए 22 खिलाड़ियों में उन्नाव के जिलाधिकारी गौरांग राठी का नाम भी शामिल है।

संजय कुमार पिछले लगभग 25 वर्षों से उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज फुटबॉल टीम का निरंतर प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनकी उत्कृष्ट फिटनेस, खेल–कौशल और समर्पण को देखते हुए इस बार भी उन्हें राष्ट्रीय स्तर की टीम में जगह मिली है।

उन्होंने पूर्व में पांडिचेरी, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, उड़ीसा, असम, दिल्ली, गोवा और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में आयोजित प्रतियोगिताओं में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व किया है। उनके चयन पर अधिशासी अभियंता रमाशंकर राय, विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, क्रीड़ा अधिकारी पुरुषोत्तम जी, तथा खेल से जुड़े रज्जन यादव, राजेंद्र पाल, राकेश सिंह, दिलीप सिंह, अशोक सिंह, अनिल यादव और आशुतोष द्विवेदी ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

संजय कुमार ने अपने चयन का श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरु कल्याण सिंह चटर्जी को दिया है।

LEAVE A REPLY