भारतीय क्रिकेट टीम ने सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को दी शिकस्त, सीरीज 2-2 की बराबरी पर हुआ ड्रा

0
362

रायबरेली : भारतीय टीम ने कमाल कर दिया, इतिहास रच दिया। भारत ने ओवल टेस्ट सिर्फ 6 रन से अपने नाम कर लिया। मोहम्मद सिराज ने गस एटकिंसन को बोल्ड मारा और इंग्लैंड की टीम सिर्फ 364 रन पर ऑल आउट हो गई। बता दें कि भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 374 रन का टारगेट दिया था। इस जीत के साथ ही भारत ने 2-2 से यह सीरीज ड्रॉ करा दी है। मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में पंजा खोला।
मोहम्मद सिराज ने असंभव को संभव करते हुए भारत को इंग्लैंड के खिलाफ ऐसी जीत दिलाई, जो फैंस कई सालों तक याद रखने वाले हैं। इस मैच में भारत की जीत के असली हीरो डीएसपी मोहम्मद सिराज रहे, जिन्होंने गस एटकिंसन को बोल्ड कर भारत की जीत पर अंतिम मुहर लगाई। एटकिंसन के बोल्ड होते ही इंग्लैंड की पारी 367 रन पर सिमट गई। वे आउट होने वाले इंग्लैंड के आखिरी बैटर रहे। सिराज ने द ओवल टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर कुल 9 विकेट लिए। दूसरी पारी में सिराज ने इंग्लैंड के 5 बैटर्स को शिकार बनाया। प्रसिद्ध कृष्णा ने तेज गेंदबाज सिराज की तरह ही द ओवल टेस्ट मैच में गेंदबाजी से कहर बरपाया। उन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में भी 4 विकेट लिए। उन्होंने शतकवीर जो रूट को आउट करके मैच का पासा पलट दिया।

कृष्णा ने रूट के अलावा बेन डकेट, जैकब बेथल और जोश टंग को दूसरी पारी में अपना शिकार बनाया। सीरीज की शुरुआत में ट्रोल होने वाले प्रसिद्ध विलेन से हीरो बन गए। दूसरी पारी में उन्होंने कुल 27 ओवर में से 3 मेडन ओवर डाले और इस दौरान 4 विकेट लिए। भारत ने द ओवल टेस्ट के आखिरी दिन 4 विकेट लेकर 6 रन से मैच जीत लिया। इसी के साथ टीम ने 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी भी 2-2 से बराबर करा ली। मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर मैच पलटा और टीम को रोमांचक जीत दिलाई। सोमवार को मुकाबले के आखिरी दिन इंग्लैंड को 35 रन बनाने थे और 4 विकेट बाकी थे। मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लेकर जीत भारत की झोली में डाल दी।द ओवल में गुरुवार को इंग्लैंड ने बॉलिंग चुनी। पहली पारी में भारत ने 224 और इंग्लैंड ने 247 रन बनाए। 23 रन से पिछड़ने के बाद भारत ने दूसरी पारी में 396 रन बना दिए। इंग्लैंड को 374 रन का टारगेट मिला। टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना दिए थे। तभी हैरी ब्रूक सेंचुरी लगाकर आउट हो गए। यहां से भारत ने 354 तक इंग्लैंड के 8 विकेट गिरा दिए।

गस एटकिंसन और जोश टंग ने आखिर में टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन सिराज ने आखिरी विकेट लेकर भारत को करीबी जीत दिला दी। इंजर्ड क्रिस वोक्स भी लेफ्ट हैंड से बैटिंग करने उतरे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सीरीज का दूसरा और पांचवां टेस्ट भारत ने जीता, पहला और तीसरा टेस्ट इंग्लैंड के नाम रहा। वहीं चौथा टेस्ट ड्रॉ हुआ।

LEAVE A REPLY