कृषि विभाग द्वारा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किसानो को वितरित की जायेगी निःशुल्क राई/सरसों बीज मिनीकिट

0
404


रायबरेली : उप कृषि निदेशक विनोद कुमार ने बताया है कि कृषकों की सुविधा हेतु कृषि विभाग द्वारा संचालित राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम के अन्तर्गत राई/सरसों फसल का दो किलोग्राम मात्रा का बीज मिनीकिट निःशुल्क प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन 01 सितम्बर से 29 सितम्बर 2025 तक किया जायेगा, इसके लिए कृषि विभाग के एग्री दर्शन पोर्टल 02 पर जाकर बीज पर क्लिक कर के राई/सरसों बीज मिनीकिट की बुकिंग की जा सकती है।
उन्होंने बताया है कि ऑनलाइन आवेदन करने वाले कृषकों को बीज मिनीकिट आवेदन अवधि में प्राप्त आवेदकों के मध्य लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। एक कृषक को केवल एक मिनीकिट प्राप्त होगा, जिसके लिए तिथि निर्धारित की जायेगी। चयनित कृषकों का पीओएस मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भण्डारों से बीज मिनीकिट वितरित किया जायेगा। उन्होंने सभी विकास खण्डों के इच्छुक कृषक निःशुल्क राई/सरसों बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग के पोर्टल https://agridarshsn.up.gov.in (एग्री दर्शन 02) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY