–लॉटरी के माध्यम से कृषि यंत्रों का वितरण 08 अगस्त तक
रायबरेली : उप कृषि निदेशक विनोद कुमार ने बताया है कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एवं समस्त यंत्रीकरण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रों के वितरण से संबंधित कृषकों के चयन हेतु जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में गठित समिति के सदस्यों की उपस्थित में 08 अगस्त 2025 को विकास भवन स्थित गांधी सभागार, रायबरेली में समय 11:00 बजे से ई-लॉटरी का आयोजन किया गया, जिसमें https://agridarshan.up.gov.in पोर्टल पर ऑन लाइन बुकिंग करने वाले जनपद के कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। कृषि यंत्रीकरण योजनान्तर्गत समस्त यंत्रों यथा-रोटावेटर, कल्टीवेटर, थ्रेसर, लेजर लैण्ड लेवलर, चारा काटने की मशीन, स्माल गोदाम, थ्रेसिंग फ्लोर, सुपर सीडर, सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एस०एम०एस०) रीपर कम बाइंडर, रीपर सेल्फ प्रोपेल्ड इत्यादि हेतु ई-लॉटरी के माध्यम से कृषकों का चयन किया जायेगा। उन्होंने बताया है कि 26 जून 2025 से 12 जुलाई 2025 तक यंत्रों की बुकिंग करने वाले (कस्टम हायरिंग सेन्टर, कृषि ड्रोन) को छोडकर शेष सम्बन्धित किसानों को ई-लॉटरी के माध्यम से पारदर्शी तरीके से चयन किया जायेगा।
उन्होंने 26 जून से 12 जुलाई तक कृषि विभाग के पोर्टल पर बुकिंग करने वाले समस्त किसानों से कहा है कि वे 08 अगस्त 2025 को विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार, रायबरेली में समय 11:00 बजे ई-लॉटरी के समय उपस्थित रहें।




























































