आबकारी विभाग ने पकड़ी 120 लीटर अवैध कच्ची शराब

0
367

रायबरेली : जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया है कि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार,संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन एव उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन मे अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -1 , द्वारा थाना भदोखर में कबुलियन , कटहरतर का पूर्वा एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -3 द्वारा थाना खीरो में नंदाखेड़ा,मोहनपुर के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी। दबिश के दौरान लगभग 120 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 500 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट कर 06 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

LEAVE A REPLY