दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला मंच, मुरादाबाद, भारतवर्ष
द्वारा
होटल प्रामिड्स, मिस्र की राजधानी काहिरा के सभागार
में डॉ सविता चड्ढा को मिलेगा साहित्य सिंधु सम्मान – 2025
अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला मंच, मुरादाबाद, भारतवर्ष
द्वारा अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी एवं साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन मिस्र
देश की राजधानी- काहिरा में 10-11 मई,
2025 को होटल प्रामिड्स, काहिरा के सभागार में होने जा रहा
है जिसमें हिंदी की वैश्विक संचेतना पर सेमिनार आयोजित होगा डा चयनित साहित्यकारों को
उनकी हिंदी सेवा एवं सृजन के लिए विविध सम्मानों एवं अलंकरणों से विभूषित किया जायेग।
मंच के संस्थापक अध्यक्ष-
साहित्यभूषण, डा. महेश ‘ दिवाकर’ इस प्रेस विज्ञप्ति जारी करके यह सूचित किया है कि इस वर्ष का साहित्य सिंधु सम्मान दिल्ली की साहित्यकार डॉक्टर सविता चड्ढा को काहिरा में प्रदान किया जाएगा । उल्लेखनीय है कि डॉक्टर सविता का नाम विश्व कि 100 हिंदी रचनाकारों कि सूची में शामिल है। विभिन्न विषयों पर आपकी 53 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। आपको इससे पूर्व भी कई बड़े सम्मानों से नवाजा जा चुका है । 1987 मैं आपको हिंदी अकादमी, दिल्ली से साहित्य कृति सम्मान/ पुरस्कार प्राप्त हुआ है ।उसके बाद 70 से अधिक देश विदेश की संस्थाओ द्वारा आपको सम्मानित किया जा चुका है । हाल ही में आपको हरियाणा साहित्य अकादमी,पंचकुला द्वारा “हरियाणा गौरव सम्मान ” भी दिया गया है ।
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह के
मुख्य अतिथि- विदुषी प्रोफेसर डा. चारू मेहरोत्रा, प्राचार्या, गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कालेज, मुरादाबाद होंगी! विशिष्ट अतिथि- डा. जे. पी. चंदेल, एम. डी. (मुरादाबाद), श्री प्रदीप अग्रवाल, पूर्व आई. ए. एस. ( आनरेरी) लखनऊ और विदुषी डा. शारदा प्रसाद ( झारखंड) होंगी! सेमिनार में मुख्य वक्ता विदुषी डा. सविता चड्ढा ( दिल्ली) होंगी!समारोह का संचालन साहित्यकार विदुषी डा. सीमा सूरी ( दिल्ली) करेंगी।
