श्रीलंका ने इतिहास रचते हुए पहली बार एशिया कप किया अपने नाम भारत को दिया 8 विकेट से करारी शिकस्त

0
85


दामबुला : महिला एशिया कप 2024 के फाइनल में 28 जुलाई को श्रीलंका ने इतिहास रचा। भारत को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने पहली बार महिला एशिया कप जीता। यही नहीं, महिला एशिया कप के इतिहास में श्रीलंका ने भारत से पहली बार किसी मैच में जीत हासिल की।

भारत और श्रीलंका के बीच दाम्बुला के रंगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन बनाए। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 10 चौके की मदद से 47 गेंद में 60 रन बनाए। विकेटकीपर ऋचा घोष ने 14 गेंद में 30 रन की तूफानी पारी खेली। ऋचा ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और एक छक्का लगाया।

श्रीलंका की ओर से कविशा दिलहारी सबसे सफल रहीं। उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए। सचिनि निसानवाला और चमारा अटापट्टू ने 1-1 विकेट लिए। टॉस जीतने के बाद श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने कहा था कि यदि वह टॉस जीततीं तो गेंदबाजी ही चुनतीं। उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम बिना बदलाव के उतरी।
श्रीलंका टीम ने दिखाया दमदार खेल
श्रीलंका की बल्लेबाजों ने 166 रन के जवाब में कमाल का खेल दिखाया ।इस टारगेट के जवाब में श्रीलंका ने अपना पहला विकेट 7 रन पर गंवा दिया था। लेकिन इसके बाद उनका दूसरा विकेट 94 रन पर गिरा. चामरी अटापट्टू ने एक बार फिर श्रीलंका के लिए दमदार पारी खेली। चमारी अटापट्टू ने 43 गेंदों पर 61 रन बनाए। जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनके अलावा हर्षिता समरविक्रमा ने कमाल की बल्लेबाजी की। हर्षिता ने भी अर्धशतक जड़ा, उन्होंने 51 गेंदों पर 69 रन बनाए को जीत तक पहुंचाया।
दूसरी बार टीम इंडिया को मिली हार
बता दें, ये महिला एशिया कप का 9वां एडिशन था। टीम इंडिया ने हर हार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला है। इससे पहले उसने 8 में से 7 बार एशिया कप का खिताब जीता था। उसे सिर्फ 1 बार ही हार का सामना करना पड़ा था। 2018 में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को फाइनल में हराया था। इसके बाद अब ये दूसरा मौका है जब टीम इंडिया एशिया कप का खिताब जीतने से चूक गई है।

LEAVE A REPLY