रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह द्वारा समस्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को ग्रामीण क्षेत्रों के कुल 2301 परिषदीय विद्यालयों की साफ-सफाई कराये जाने हेतु 25 से 30 अगस्त 2025 तक माईक्रोप्लान तैयार कर सफाई कर्मचारियों से रोस्टर के अनुसार साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश निर्गत किये गये हैं।
जिसके क्रम में आज सफाई कर्मचारियों द्वारा जनपद में कुल 158 परिषदीय विद्यालयों की साफ-सफाई, झाड़ी की कटाई एवं दवा का छिड़काव कराया गया। जिनमें से विकास खण्ड डलमऊ की ग्राम पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय मलियापुर, भगवानपुर तपेतेरूखा विकास खण्ड ऊँचाहार की ग्राम पंचायत ऊँचाहार देहात, रामसाण्डा, हुरैसा, सरायभान, किशुनदासपुर, बहेरवा विकास खण्ड- सतांव की ग्राम पंचायत- शेखापुर, कल्याणपुर रैली, गोझरी, पूरे घासी, सलारपुर आदि ग्राम पंचायतों में स्थित विद्यालयों में साफ-सफाई का कार्य कराया गया।




























































