सीआईएसएफ में अगले पांच सालों तक लगातार किया जाएगा बंपर जवानों की भर्ती

0
322

रायबरेली : भारत सरकार की योजना के अनुसार, अगले पांच वर्षों तक हर साल 14,000 जवानों की भर्ती की जाएगी। इससे न सिर्फ बल को युवा और ज्यादा मजबूत बनाया जाएगा, बल्कि देश में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

बता दें कि इससे पहले 2024 में 13,230 जवानों की भर्ती की जा चुकी है और 2025 में 24,098 और भर्तियां की जा रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सीआईएसएफ में महिला उम्मीदवारों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे बल की बढ़ती ताकत से एक नई बटालियन बनाई जा सकेगी, जिसे आंतरिक सुरक्षा और आपातकालीन तैनाती जैसे कार्यों में लगाया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले साल सीआईएसएफ ने संसद भवन परिसर, अयोध्या एयरपोर्ट, हज़ारीबाग में कोल माइनिंग प्रोजेक्ट, पुणे में आईसीएमआर-नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, बक्सर थर्मल प्रोजेक्ट, एटा में जवाहर थर्मल पावर प्रोजेक्ट और मंडी में ब्यास सतलुज लिंक प्रोजेक्ट जैसे कई अहम संस्थानों में अपनी यूनिट्स तैनात की हैं। इसके साथ ही संसद परिसर और एटा के थर्मल प्रोजेक्ट में फायर विंग की दो नई यूनिट्स भी बनाई गई हैं।

LEAVE A REPLY