बाबा साहब ने राष्ट्र का निर्माण जाति भावना का परित्याग और जाति भावना गहन संप्रदायिकता का ही रूप है -ज्ञान प्रकाश तिवारी

0
87

अंतर्राष्ट्रीय धर्म सेना के पदाधिकारियों ने बाबा साहब अंबेडकर जी की 131 वां जन्मदिन मनाया

रायबरेली

अंतर्राष्ट्रीय धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में प्रदेश संरक्षक रमेश चंद चौरसिया, प्रदेश अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष अमर निर्मल, प्रदेश सचिव हरि ओम, गीतेश दीक्षित सहित पदाधिकारियों ने हाथी पार्क चौराहे पर पहुंचकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया और इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा कि 14 अप्रैल का दिन हम सबके लिए और भारतवर्ष के लिए अति महत्वपूर्ण दिन है जिसे भारत का हर एक युवा सदैव याद करता रहेगा उन्होंने कहा भारत रत्न संविधान निर्माता सामायिक लेखक बोधि सत्य बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जिन्होंने सामाजिक आर्थिक शैक्षिक राजनीतिक धार्मिक परिवर्तन के लिए भारत में व्याप्त पाखंड अंधविश्वास ऊंच-नीच जातिवाद छुआछूत एवं विषमता के खिलाफ जन आंदोलन करते हुए बहुजन हिताय बहुजन सुखाय एवं लोक कल्याण का संदेश देने का कार्य किया इस अवसर पर उन्होंने कहा भारतीय संविधान का निर्माण कर उन्होंने राष्ट्र को एक नई प्रेरणा दी महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने का कार्य किया और आज 14 अप्रैल का यह दिन सदैव उनके स्मरण में याद आता रहेगा इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर जी सर्वजन समाज को एकजुट करने में सदैव प्रयासरत रहते थे देश के प्रति सच्ची सेवा नियम कानून आज भी देश की जनता पालन करती है संविधान निर्माता बाबा साहब की कृतियां महान है अंबेडकर जी अद्भुत समाज सुधारक वंचितों व शोषितो के उत्थान हेतु अपने जीवन को समर्पित कर संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर जी को यह राष्ट्र सदैव याद करता रहे गा उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक चेतना से दीप्ति आपका जीवन हम सभी भारतीय नागरिकों के लिए महान प्रेरणा के रूप में याद आता रहेगा इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय धर्म सेना के राष्ट्रीय ज्ञान प्रकाश तिवारी के साथ संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद थे

LEAVE A REPLY