रायबरेली : –संचारी रोगों के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज राजकीय जिला पुस्तकालय रायबरेली के वाचनालय कक्ष सं. 01 में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन RBL India 90.4 FM एवं स्मार्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा पाठकों को विभिन्न प्रकार के संचारी रोगों, उनके कारणों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अभिमन्यु सिंह (Radio RBL India 90.4 FM), ऋतिक (Radio RBL India 90.4 FM), डॉ. आकांक्षा सिंह (जिला अस्पताल, रायबरेली) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
डॉ. आकांक्षा सिंह द्वारा बच्चों को संचारी रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, टायफाइड आदि से बचाव के उपायों पर संवादात्मक सत्र के माध्यम से मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में पुस्तकालयाध्यक्ष उत्कर्ष सिंह ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर श्री विवेक त्रिपाठी (पुस्तकालय समन्वयक), श्री प्रतीक त्रिपाठी (कंप्यूटर ऑपरेटर), श्री कृष्ण कुमार (पुस्तकालय सहायक), श्रीमती प्रतिमा पांडेय (एसएमटीएस) सहित अनेक पाठकगण उपस्थित रहे।


























































